भीषण गर्मी में राहत बनी “एक नई शुरुआत पहल”, 5000 लोगों को पिलाया ठंडा शर्बत

single balaji

आसनसोल: भीषण गर्मी से जूझ रहे आम लोगों के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से “एक नई शुरुआत पहल” संस्था ने गुरुवार को आसनसोल में एक सराहनीय सेवा अभियान चलाया। आसनसोल के बस्तीन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट मंदिर के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों को ठंडा मीठा शर्बत वितरित किया गया।

तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच यह पहल आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। सड़क से गुजरने वाले लोग, रिक्शा चालक, मजदूर और आम नागरिकों ने इस सेवा का लाभ उठाया। संस्था के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ लोगों को शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई और गर्मी से राहत दी।

ezgif 13773ef464e4da36

जानकारी के अनुसार, इस सेवा अभियान के तहत लगभग 5000 लोगों को ठंडा शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आ रहा था। कई लोगों ने संस्था के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की।

“एक नई शुरुआत पहल” संस्था पहले भी समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। चाहे जरूरतमंदों को भोजन वितरण हो, स्वास्थ्य शिविर हो या इस तरह के सेवा अभियान—संस्था हर बार आगे बढ़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रही है।

ezgif 22b6a523914e707e 300x300 1

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र कुमार बर्णवाल, तपस घोष, नवीन सिंह, पंकज बर्णवाल, रवि बर्णवाल, विनोद शर्मा, योगेश पाटिल, अतुल आनंद सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

संस्था के सदस्यों का कहना है कि आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। आसनसोल में इस पहल ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत और सेवा भाव आज भी जिंदा है।

WhatsApp Image 2026 05 31 at 16.13.03
ghanty

Leave a comment