Saturday, 24 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर उठे सवाल, आरटीआई दस्तावेजों से सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत कोलकाता एयरपोर्ट के महिला वॉशरूम में बम की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा संदेश मिलने से मचा हड़कंप दुर्गापुर के दामोदर घाट पर आधुनिक हाइड्रोलिक तकनीक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, लोगों का खींचा ध्यान उखड़ा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, फुचका का मसाला और घुघनी खाने योग्य नहीं मिलने पर फेंके गए आसनसोल-बर्नपुर में महावीर अखाड़े की तैयारी तेज, पगड़ी वितरण के बाद खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब स्मार्टफोन के दौर में गुम होती जा रही पोस्टकार्ड की परंपरा, चिट्ठियों की यादें आज भी हैं ताजा
आसनसोल-दुर्गापुर

‘हरा गुलाल’ से बेइज्जती! टीएमसी नेता विजय सिंह को भाजपा ने खदेड़ा

Moutushi · 10 June 2026, 8:54 PM

आसनसोल/सालानपुर: चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक पाला बदलने की कोशिश करने वाले नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा संदेश देते हुए साफ कर दिया है कि केवल रंग बदलने से कोई भाजपा का हिस्सा नहीं बन सकता। इसी कड़ी में देन्दुआ-कल्याणेश्वरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तृणमूल कांग्रेस के चर्चित नेता विजय सिंह को भाजपा नेता अभिजीत राय ने सरेआम हरा गुलाल लगाकर वापस लौटा दिया।

बताया जा रहा है कि माईथन लेफ्ट बैंक इलाके में सक्रिय टीएमसी नेता विजय सिंह बुधवार को अचानक भाजपा नेता अभिजीत राय से मिलने पहुंचे थे। राजनीतिक माहौल बदलते देख वे खुद को सुरक्षित करने और भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनकी यह कोशिश उन पर ही भारी पड़ गई।

भाजपा नेता अभिजीत राय ने बिना लाग-लपेट के स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सिर्फ भगवा रंग पहन लेने से कोई भाजपा का कार्यकर्ता नहीं बन जाता। पार्टी में आने के लिए आदर्श, त्याग और जनता का विश्वास जरूरी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विजय सिंह जैसे लोग असल में ‘तोलाबाज’ हैं, जो वर्षों से आम जनता और पर्यटकों से अवैध वसूली करते रहे हैं।

अभिजीत राय ने आगे बताया कि जैसे ही 4 तारीख को चुनावी नतीजे सामने आने लगे, टीएमसी के कई नेता अचानक भगवा रंग में रंगकर भाजपा में शामिल होने की होड़ में लग गए। लेकिन भाजपा ऐसे अवसरवादी नेताओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब अभिजीत राय ने विजय सिंह को भाजपा में शामिल करने के बजाय उनके चेहरे पर टीएमसी के प्रतीक रंग ‘हरा अबीर’ लगा दिया और उन्हें वहां से जाने को कहा। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

विजय सिंह पर आरोप है कि माईथन डैम के पिकनिक स्पॉट पर आने वाले पर्यटकों से जबरन वसूली, धमकी और दादागिरी के कई मामले सामने आए हैं। भाजपा ने साफ कर दिया है कि इस तरह के विवादित छवि वाले नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

इस घटना के बाद देन्दुआ और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका मानना है कि पार्टी ने एक मजबूत और नैतिक संदेश दिया है, जिससे संगठन की छवि और मजबूत होगी।

अब राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में ऐसे और कितने नेता पाला बदलने की कोशिश करेंगे और भाजपा का रुख उनके प्रति कैसा रहेगा।

Advertisement