बंगाल चुनाव 2026: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची सोशल मीडिया पर वायरल

single balaji

कोलकाता / आसनसोल: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस सूची में राज्य के कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस सूची को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी है।

वायरल सूची में इन उम्मीदवारों के नाम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची के अनुसार पश्चिम बर्धमान जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार बताए जा रहे हैं—

  • पाण्डेश्वर विधानसभा सीट: जितेंद्र कुमार तिवारी
  • दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट: चंद्र शेखर बनर्जी
  • दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट: लक्ष्मण चंद्र घोरुई
  • जामुड़िया विधानसभा सीट: डॉ. बिजन मुखर्जी
  • आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट: अग्निमित्रा पॉल
  • आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट: कृष्णेंदु मुखर्जी
  • कुल्टी विधानसभा सीट: अजय कुमार पोद्दार

इन नामों के सामने आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां और चर्चाएं तेज हो गई हैं

अग्निमित्रा पॉल ने दी प्रतिक्रिया

इस मुद्दे पर भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पार्टी के उच्चस्तरीय नेतृत्व की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की गई है

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी उम्मीदवार पश्चिम बंगाल में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे

चुनावी तैयारियों में जुटे दल

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वाम दलों की ओर से भी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी होने की संभावना है।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस सूची ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, और अब सबकी नजर भाजपा की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

ghanty

Leave a comment