कुल्टी थाना को मिला नया आईसी! पाथो सारथी घोष की तैनाती से अपराधियों में मचा हड़कंप

single balaji

कुल्टी (आसनसोल): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने आखिरकार लगभग एक महीने से खाली पड़े कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज (आईसी) पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पाथो सारथी घोष को कुल्टी थाना भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि कुल्टी थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा से सटा हुआ संवेदनशील इलाका है। यहां अंतरराज्यीय डीबूडीह चेकपोस्ट भी स्थित है, जिसके कारण कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में नए आईसी की तैनाती से स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।

एक महीने से खाली था पद

दरअसल, 12 फरवरी को कुल्टी थाना के तत्कालीन इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्लेंदु दत्ता का तबादला हावड़ा जिले के एक थाने में कर दिया गया था। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था।

पद खाली रहने के कारण कुल्टी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली।

हाल के दिनों में बढ़ी थीं आपराधिक घटनाएं

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों पत्थर खादान क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाएं सामने आईं, वहीं बोहाल इलाके में एक हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था।

इसके अलावा बराकर में होली के दिन दो समुदायों के बीच विवाद की घटना भी सामने आई थी, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।

इसी बीच हाल ही में एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की घटना ने भी लोगों में असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया था।

नए आईसी ने दिया सख्त संदेश

उत्तर 24 परगना से आए पाथो सारथी घोष ने शुक्रवार को कुल्टी थाना का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि वह पूरे थाना क्षेत्र का गहन अध्ययन कर रहे हैं

उन्होंने कहा,
“कुल्टी थाना क्षेत्र के हर इलाके की स्थिति को समझा जा रहा है। बहुत जल्द अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

लोगों को कानून व्यवस्था सुधारने की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुल्टी जैसे सीमावर्ती और औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बेहद जरूरी है। नए अधिकारी के आने से उम्मीद जताई जा रही है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और कानून व्यवस्था मजबूत होगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी, संवेदनशील इलाकों में निगरानी कड़ी की जाएगी और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा

ghanty

Leave a comment