आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद की ‘चाय पर चर्चा’, डबल इंजन सरकार का किया दावा

single balaji

आसनसोल। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 22 स्थित कल्याणपुर हाउसिंग इलाके में शुक्रवार सुबह एक अलग ही राजनीतिक माहौल देखने को मिला। शिल्पांचल के समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

चाय की चुस्कियों के बीच क्षेत्र की समस्याओं, बेरोजगारी, सड़क, नाली और पेयजल जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जिन राज्यों में एनडीए की सरकार है, वहां डबल इंजन सरकार के जरिए तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि वहां रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

“बंगाल की स्थिति चिंताजनक”

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जिसे कभी देश की आर्थिक राजधानी माना जाता था, आज यहां के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आसनसोल उत्तर क्षेत्र में गली, नाली, सड़क और पेयजल की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

7c81d3bd 194e 492f 89fa 9ea89375d005

उन्होंने आसनसोल उत्तर के विधायक एवं मंत्री मलय घटक पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय वोट बैंक की राजनीति की गई है।

2026 चुनाव पर नजर

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन सरकार के माध्यम से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, भाजपा का संकल्प पत्र वितरित किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और विकास की मांग को दोहराया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है और छोटे-छोटे संवाद कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

ghanty

Leave a comment