आसनसोल NH-2 पर तेज रफ्तार लॉरी ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल

single balaji

आसनसोल:
आसनसोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (NH-2) पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। यह हादसा चंदा मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब दुर्गापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक लॉरी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लॉरी (पंजीकरण संख्या WB-37E-4585) की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सामने चल रही स्कूटी (पंजीकरण संख्या WB-37K-1378) को लॉरी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देते हुए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस कर्मियों ने घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए NH-2 पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मलिक कार पार्किंग में सुरक्षित रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदा मोड़ के पास आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भारी वाहनों की गति पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं लगाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

ghanty

Leave a comment