आसनसोल:
पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पश्चिम बंगाल राज्य AIMIM नेता एवं पश्चिम बर्धमान ज़िला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ की सशक्त नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सोमवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा AIMIM के ब्लॉक अध्यक्ष अरशद खान ने रेलपार स्थित पश्चिम बर्धमान ज़िला AIMIM कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आसनसोल उत्तर विधानसभा के सभी 10 नव नियुक्त वार्ड अध्यक्षों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
“आसनसोल उत्तर से AIMIM की जीत तय”
इस अवसर पर नेताओं ने विश्वास जताया कि नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति से पश्चिम बर्धमान ज़िले में पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी, साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में आसनसोल उत्तर सीट से AIMIM की जीत सुनिश्चित होगी। वक्ताओं ने कहा कि अगला विधायक आसनसोल उत्तर से AIMIM का ही होगा, जो आम जनता की आवाज़ को मजबूती से विधानसभा तक पहुंचाएगा।
जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर ज़ोर
कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि AIMIM का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर अल्पसंख्यक, मज़दूर और वंचित वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना है। नए वार्ड अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।
इन नेताओं की रही खास मौजूदगी
इस अहम कार्यक्रम में AIMIM के कई वरिष्ठ और सक्रिय नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
- नदीम अख्तर (जिला कार्यकारी अध्यक्ष)
- शाहनवाज़ आलम (सचिव, आसनसोल उत्तर विधानसभा AIMIM)
- मुमताज़ अंसारी (आईटी प्रभारी, पश्चिम बर्धमान ज़िला AIMIM)
- हाफ़िज़ अल्ताफ़ अलियावी
- एमडी इरफान अंसारी
सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव नियुक्त वार्ड अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने का संकल्प लिया गया।











