फरवरी 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सप्ताह ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय उन्नति, लाभ और खुशखबरी लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को संयम, धैर्य और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना इस सप्ताह बेहद आवश्यक होगा। आइए चंद्र राशि के अनुसार जानते हैं 2 से 8 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल।
♈ मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं। करियर और व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यापारिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। युवाओं का समय मनोरंजन में बीतेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्तों की बात आगे बढ़ सकती है।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित लेकिन सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक रूप से शुभ रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने उधार की वापसी संभव है। घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। अचानक बड़े खर्च मानसिक दबाव दे सकते हैं, लेकिन परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। करियर और व्यापार में मनचाहा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में थोड़ी परेशानी संभव है, लेकिन उत्तरार्ध तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा कर गणेश चालीसा का पाठ करें।
♋ कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। पदोन्नति या तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। भूमि-भवन से लाभ के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा कर शिव चालीसा का पाठ करें।
♌ सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। व्यापार में लाभ और बिक्री में वृद्धि होगी। निवेश के लिए धन की व्यवस्था संभव होगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में साझेदारी या सप्लायर से जुड़े विवाद हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में पारिवारिक खुशियां मिलेंगी और प्रेम संबंध आगे बढ़ सकते हैं।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की उपासना कर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
♍ कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। कर्म और भाग्य दोनों का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सकारात्मक सोच के कारण हर कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा कर “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
♎ तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषकर पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है। कागजी कार्य समय पर पूरे करें। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें और संतान से जुड़े मामलों में धैर्य रखें।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रह सकती है। धन लेन-देन में सावधानी जरूरी है। वाणी पर नियंत्रण न रखने से विवाद बढ़ सकते हैं। निजी और पेशेवर जीवन में विवाद से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी और नौकरी या करियर में सकारात्मक बदलाव संभव है।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा कर बजरंग बाण का पाठ करें।
♐ धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक से भरा रहेगा। यात्राएं लाभकारी होंगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। करियर में वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार विस्तार के योग हैं। प्रेम संबंध गहरे होंगे और जीवनसाथी से सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा कर भैरव चालीसा का पाठ करें।
♑ मकर राशि
मकर राशि के लिए यह सप्ताह हर दृष्टि से शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा कर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा। करियर और व्यापार में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा कर रुद्राष्टक का पाठ करें।
♓ मीन राशि
मीन राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक उलझनें दूर होंगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
हिंदू उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।











