जामुड़िया अग्निकांड पर साजिश की आशंका, कृष्णा प्रसाद ने मांगी जांच

single balaji

जामुड़िया:
आसनसोल के जामुड़िया इलाके में शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे स्थित बोगड़ा चट्टी मोड़ के पास अचानक लगी आग में सड़क किनारे बनी करीब 8 से 10 अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। इस घटना में स्थानीय दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

आधी रात को उठीं आग की लपटें

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे, जामुड़िया थाना क्षेत्र के 32 नंबर वार्ड अंतर्गत बोगड़ा चट्टी मोड़ के पास स्थित अस्थायी दुकानों से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और धुएं के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस मौके पर, हालात पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

b9f702d7 72cb 4a6e bc41 4e7842f6c364

कृष्णा प्रसाद ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल के समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
कृष्णा प्रसाद ने आशंका जताई कि, “जिस तरह से एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आईं, उससे यह सवाल उठता है कि कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।”

दुकानदारों के साथ खड़े रहने का भरोसा

भाजपा नेता ने कहा कि वे पीड़ित दुकानदारों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आसनसोल नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में उनकी लगातार समाज सेवा से कुछ लोग असहज हो रहे हैं, इसी कारण उन्हें बदनाम करने की कोशिशें हो रही हैं।

कृष्णा प्रसाद ने साफ शब्दों में कहा,
“मैं डरने वाला नहीं हूं। समाज सेवा पहले भी करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।”

प्रशासन पर टिकी निगाहें

इस अग्निकांड के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द आग लगने के कारणों का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

ghanty

Leave a comment