नए साल 2026 का तीसरा सप्ताह 19 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगा। यह सप्ताह माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ हो रहा है, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और कर्म फल का समय माना जाता है। इस दौरान सूर्य मकर राशि में रहेंगे, जिससे जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र पर फोकस बढ़ेगा। चंद्रमा शुक्ल पक्ष में आगे बढ़ते हुए मनोबल और नई सोच को बल देंगे।
बुध संचार, लेखन और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे, हालांकि वाणी में संयम आवश्यक रहेगा। शुक्र प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे, वहीं मंगल ऊर्जा देंगे लेकिन जल्दबाजी से बचने की सलाह है। गुरु ज्ञान और मार्गदर्शन का साथ देंगे और शनि परिश्रम का फल दिलाने वाले रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
♈ मेष राशि
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए औसत फलदायी रहेगा। करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। योजनाओं को समय से पहले सार्वजनिक करने से बचें। सप्ताह के मध्य में मित्रों की मदद से अटका काम पूरा हो सकता है। सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं और परिवार में किसी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यस्थल पर बहस से बचें और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। बड़े खर्च और संतान से जुड़ी चिंता संभव है। पारिवारिक शांति के लिए समझौता करना पड़ सकता है।
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाकर श्री सूक्त का पाठ करें।
♊ मिथुन राशि
यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। करियर, व्यापार और धन के मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरी परिवर्तन, प्रमोशन या स्थानांतरण के योग हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को केसर का तिलक अर्पित कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
♋ कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों और लाभ से भरा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और आर्थिक लाभ के योग हैं। सप्ताह के मध्य में सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर शिवाष्टकं का पाठ करें।
♌ सिंह राशि
सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ से हालात संभल जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में मधुराष्टकं का पाठ करें।
♍ कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। पारिवारिक और प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
♎ तुला राशि
तुला राशि के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार के लिहाज से बेहद लाभकारी रहेगा। यात्रा, नई डील और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
♏ वृश्चिक राशि
यह सप्ताह मेहनत और भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। करियर, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन मजबूत रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
♐ धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं और सेहत पर ध्यान देना होगा। निवेश में सावधानी बरतें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
♑ मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार और नए अवसर लेकर आएगा। रोजगार, संपत्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।
♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धैर्य और संयम से काम लेना होगा। खर्च और विरोधियों से सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
उपाय: श्री हनुमानाष्टक का पाठ करें।
♓ मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। करियर, धन और पारिवारिक जीवन में खुशखबरी मिलेगी। यात्रा और धार्मिक कार्यों के योग हैं।
उपाय: सूर्य नारायण को जल अर्पित कर सूर्याष्टकं का पाठ करें।











