PM मोदी ने CM ममता को दी जन्मदिन की बधाई, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की

single balaji

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, 5 जनवरी 2026 को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।’

15 साल की उम्र में राजनीति में आईं ममता

राजनीतिक गलियारे में ‘दीदी’ के नाम से मशहूर ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। बंगाल की राजधानी कलकत्ता (कोलकाता) में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी ममता ने 15 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। उन दिनों ममता ने हायर सेकेंड्री की परीक्षा पास की थी। कम उम्र में राजनीति में आने का श्रेय उनके पिता को दिया जा सकता है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। ममता जब 17 साल की हुईं तो उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी का निधन हो गया।

बचपन में ही पिता का साया सिर से उठने के बाद ममता ने खुद को संभाला और बीए के बाद इस्लामिक इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज से कानून की पढ़ाई भी की। उन दिनों ममता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आईं और छात्र परिषद संघ की स्थापना की। लंबे समय तक उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया। साल 1984 में ममता बनर्जी का नाम हर किसी के जबान पर था, जब उन्होंने कम्यूनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया और सांसद बनीं।

भारत में भले ही कई महिला मुख्यमंत्री रही हों, लेकिन ममता बनर्जी एक खास वजह से अलग पहचान रखती हैं। वह देश की इकलौती महिला नेता हैं, जिन्होंने खुद अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और उसी पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बनीं। उनका राजनीतिक सफर आत्मनिर्भर और संघर्ष से भरा माना जाता है। ममता बनर्जी ने 1997 में कांग्रेस छोड़कर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी। मई 2011 से वह लगातार तीन कार्यकालों से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रही हैं।

ghanty

Leave a comment