संदेशखाली में फिर बवाल, पहले ED अब पुलिस पर भीड़ का हमला, 6 जवान घायल, 2 गिरफ्तार

single balaji

👉 TMC कार्यकर्ता मूसा को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस 

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने के बाद भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नजात पुलिस थाने की टीम शुक्रवार रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी गांव में टीएमसी कार्यकर्ता मूसा मोल्लाह को गिरफ्तार करने गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर गांव के एक समूह ने हमला किया और पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

घायल छह पुलिसकर्मियों, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है, उनको स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम मोल्लाह को उसके घर से उठाकर पुलिस की गाड़ी में ले जा रहे थे, तो गांव वालों के एक समूह ने टीम पर पत्थर फेंके, जिससे वे घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि मोल्लाह को इलाके में मछली पालन के लिए जबरन तालाबों पर कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त पुलिस बल भेजे जाने और भीड़ को खदेड़ने के बाद आखिरकार उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा सका। अधिकारी ने बताया कि उसके अलावा, भीड़ को उकसाने के आरोप में ग्राम पंचायत प्रधान सहित दो स्थानीय टीएमसी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है हमले में शामिल ये सभी लोग जेल में बंद संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपित व तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता शाहजहां शेख के करीबी हैं। पुलिस पर हमले की घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव है। घटना के बाद विभिन्न थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। मालूम हो कि इससे पहले दो साल पूर्व राशन वितरण घोटाले में जब ईडी की टीम तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने गई थी तो उनके समर्थकों ने ईडी टीम पर हमला कर दिया है। इसमें ईडी के कई के कई अधिकारी घायल हो गए थे।

ghanty

Leave a comment