दुनिया में नए साल 2026 का आगाज, जश्न में डूबे लोग, देखें तस्वीरें…

single balaji

👉 ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और किरिबाती में जश्न मना

👉 29 देश भारत से पहले 2026 का जश्न मनाएंगे

नई दिल्ली : दुनिया में नए साल की एंट्री हो गई है। धरती के सबसे पूर्वी छोर पर बसे द्वीप देश किरिबाती, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रात के 12 बजते ही साल 2026 के आगाज का जश्न मनाया गया।

किरिबाती में भारत से 8:30 घंटे पहले, न्यूजीलैंड में 7:30 घंटे और ऑस्ट्रेलिया में 5:30 घंटे नए साल ने दस्तक दी। अमेरिका में भारत से 9:30 घंटे बाद नया साल आता है।

दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन के कारण 29 देश ऐसे हैं, जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, नेपाल शामिल हैं।

02

दुनिया भर में नए साल का उत्सव शुरू हो गया है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं।

07

न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। बारिश से भीगे मौसम के बीच 2026 का स्वागत हुआ। डाउनटाउन में देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से शानदार आतिशबाजी की गई। साउथ पैसिफिक के देश दुनिया में सबसे पहले 2025 को विदा करते हैं और इसी क्रम में ऑकलैंड में घड़ी की सुइयों ने आधी रात का समय बताया, जो टाइम्स स्क्वायर में होने वाले प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप से करीब 18 घंटे पहले है।

06

17 लाख की आबादी वाले शहर में जश्न के बावजूद बारिश का असर साफ दिखा। करीब पांच मिनट के इस आतिशबाजी कार्यक्रम में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर के अलग-अलग फ्लोर से 3,500 पटाखे दागे गए।

8 9

सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार किया. किरिबाती को किरिबास भी कहा जाता है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है। इसकी लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले नया साल शुरू होता है।

09
ghanty

Leave a comment