गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन का 10वां गुरमत चेतना विंटर कैंप 2025: साहिबजादों की शहादत को समर्पित आयोजन शुरू

single balaji

आसनसोल : गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित दसवां गुरमत चेतना विंटर कैंप 2025 का आयोजन गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन, पश्चिम बंगाल की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम गोविंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है।
यह गुरमत चेतना कैंप 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। रविवार को पहले दिन के कैंप में लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
गुरमत लहर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य रविंद्र सिंह और मनजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बच्चों को उड़ा और जुड़ा जो गुरमत की शिक्षा, गुरुमुखी लिपि, अपनी विरासत और सिख संस्कृति से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में दुर्गापुर, कुमारडूबी, चितरंजन, जमुरिया, श्रीपुर, आसनसोल, बर्नपुर, आसनसोल, रेलपार और गोविंद नगर सहित कई क्षेत्रों से बच्चे शामिल हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 16.05.58

कैंप से जुड़ी जानकारी देते हुए सदस्य सतनाम सिंह और जसवंत सिंह ने बताया कि बच्चों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें सिख संगतों का बड़ा सहयोग रहा। उनका कहना है कि मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही दिशा देना, मानवता का पाठ और गुरु नानक साहिब जी की शिक्षा से जोड़ना है, ताकि बच्चे गलत संगत से दूर रहकर एक अच्छे नागरिक के रूप में समाज निर्माण में योगदान दे सकें तथा नशे जैसी बुराइयों से बचें। कैंप में बच्चों को दस्तार, दुमाला और पगड़ी बांधने की विशेष कला सिखाने के लिए इंटरनेशनल टर्बन कोच गुलाब सिंह विशेष रूप से पहुंचे हैं। वहीं पंजाब से गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और रनजोत सिंह बच्चों को गुरबाणी, सिख इतिहास और संस्कृति की शिक्षा दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चे काफी उत्साहित और प्रेरित दिखाई दिए।

ghanty

Leave a comment