नई दिल्ली:
देश और दुनिया में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्य कर रही प्रतिष्ठित संस्था इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल द्वारा आयोजित इंडो-इंटरनेशनल आइकन अवार्ड्स समारोह, सीजन-3 ने राष्ट्रीय राजधानी में विशेष पहचान बनाई। यह भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में संपन्न हुआ, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, कलाकारों, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पहले ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद आयोजित इंडो-इंटरनेशनल आइकन अवार्ड्स समारोह में एक दर्जन से अधिक विशिष्ट प्रतिभाओं और विभूतियों को सम्मानित किया गया।
मानवाधिकारों की बारीकियों पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
इस अवसर पर पंजाब-चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सदस्य एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. जितेंद्र सिंह शंटी ने मानवाधिकारों की बारीकियां सरल भाषा में समझाईं और उपस्थित लोगों के सवालों के उत्तर भी दिए।
वहीं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमन सिन्हा और बाबूलाल नारनौलिया ने कहा कि मानवाधिकार जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति सजग रहना चाहिए।

सामाजिक सहभागिता की अपील
विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ (दिल्ली प्रांत) के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने समाज से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए मानवाधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी और ग्रेटर कैलाश की पार्षद अंजुम मंडल ने भी अपने विचार रखे और सभी अवार्ड विजेताओं को बधाई दी।
“मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता ही हमारा लक्ष्य” – संजय सिन्हा
संस्था के इंटरनेशनल चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा,
“हमारा मकसद देश और दुनिया के लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य से हम लगातार ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित करते हैं। इंडो-इंटरनेशनल आइकन अवार्ड्स के माध्यम से हम उन लोगों को मंच देते हैं, जो समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं लेकिन अक्सर मुख्यधारा से दूर रहते हैं।”
सम्मानित विभूतियों की झलक
इस वर्ष सम्मान पाने वालों में शामिल रहे—
- महाराष्ट्र के नेत्रहीन समाजसेवी: विकास कुमार कुबड़े
- हिमाचल प्रदेश की बाल कलाकार (टीवी एक्ट्रेस): आश्वी धीमान
- दिल्ली की शायरा: डॉ. अना देहलवी
- दिल्ली की समाजसेविका: पूजा रानी
- एचआर हेड: मीनू शर्मा
- बिहार के समाजसेवी: सचिन सौरभ, युवराज कुमार
- उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार: संतोष श्रीवास्तव
- झारखंड की समाजसेविका: प्रियंका भट्टाचार्य
इसके अतिरिक्त दर्जनों समाजसेवियों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजन में रही कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
अन्य गणमान्य अतिथियों में क्रिश्चियन मूवमेंट के अध्यक्ष आर. एल. फ्रांसिस, भाजपा नेता के. एस. दुग्गल, एहसान खान, मौलाना याकूब बुलंदशहरी, सुनील कुमार सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सतबीर सिंह, अमित सिंह और गौतम ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।











