कांकसा में महिला BLO के साथ मारपीट का आरोप, BDO से शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

single balaji

कांकसा (दुर्गापुर) : पश्चिम बर्दवान जिले में एक महिला BLO के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। घटना दुर्गापुर महकमा के कांकसा ब्लॉक अंतर्गत बिरूडीहा गांव की है। आरोप है कि इलाके में एक शराबी युवक ने कथित तौर पर एक महिला BLO को पीटा। पीड़ित BLO माया कोनार ने इस घटना को लेकर कांकसा के बीडीओ के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। बीडीओ ने कांकसा थाना में इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की पहचान स्व. दुलाल बागदी के पुत्र गंगा बागदी के रूप में हुई है। बता दें कि माया कोनार बीरूडीहा आईसीडीएस केन्द्र की कर्मचारी हैं।

कांकसा के BDO सौरभ गुप्ता ने कहा कि उनके पास ICDS वर्कर और BLO माया कोनार की पिटाई के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है। माया 261 नंबर पार्ट की बीएलओ है। उन्होंने शिकायत के बारे में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कांकसा पुलिस स्टेशन को सूचित किया है।
शिकायत के आधार पर कांकसा पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से BLO डरी हुई है। BDO ने कहा कि आरोपी पूरी तरह से शराब के नशे में था। वह अपना नाम कटने के डर में था, जबकि ड्राफ्ट लिस्ट में उसका नाम है। बीएलओ की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

ghanty

Leave a comment