पुतिन बोले- हम सिर्फ तेल-गैस की बात करने नहीं आए, मोदी ने कहा- रूस सबसे करीबी दोस्त

single balaji

👉 24 घंटे में 3 बार मिले मोदी-पुतिन, नहीं हुई डिफेंस डील, भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर लगी मुहर

नई दिल्ली : भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया।

हालांकि इस दौरान दोनों देशों के बीच भी किसी बड़े डिफेंस डील का ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में भारत-रूस के बीच किसी लड़ाकू विमान या बड़े रक्षा सौदा होने की बात कही जा रही थी।

भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

4 4

पीएम मोदी ने रूस को सबसे करीबी सहयोगियों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती को ध्रुवतारे की तरह स्थिर और अटल है। वहीं, पुतिन ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ तेल और गैस पर बात करने या सौदे करने के लिए भारत नहीं आई है। वे भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।

5 3

पुतिन ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित फोटो सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी भी थे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को रिसीव किया। पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में बातचीत हुई। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इससे पहले दोनों देशों के नेताओं ने MoUs एक्सचेंज किया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी ने रूस-भारत बिजनेस फोरम को संबोधित किया। देर शाम पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां प्रेसीडेंट मुर्मू से मिले। यहां उनके सम्मान में डिनर आयोजित किया गया।

7 4
ghanty

Leave a comment