बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए गठबंधन ने 200 सीटों का आंकड़ा पार करते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है। रुझानों के अनुसार एनडीए की स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़त ने समर्थकों में पहले ही जीत का माहौल बना दिया है। इसी उत्साह की गूँज पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी सुनाई दी।
आसनसोल में भाजपा नेता कृष्नेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए, गुलाल उड़ाकर और लड्डू बाँटकर ‘विजय उत्सव’ का आयोजन किया। शहर के कई हिस्सों में भाजपा झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने ‘जय बिहार— जय एनडीए’ के नारे लगाए।
कई कार्यकर्ता ढोल की ताल पर घंटों झूमते रहे। बच्चों और महिला कार्यकर्ताओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल और अधिक रंगीन हो गया।
⭐ कार्यकर्ताओं का दावा— “2026 में बंगाल में कमल खिलेगा!”
जश्न के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा—
“यह तो सिर्फ शुरुआत है… 2026 में पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलाकर हम और भी बड़ा जश्न मनाएंगे।”
कृष्नेन्दु मुखर्जी ने कहा कि बिहार के रुझान देश में राजनीतिक बदलाव का संकेत हैं और बंगाल भी इससे अछूता नहीं रहेगा।
⭐ शहर में उत्साह, प्रशासन सतर्क
जश्न के दौरान पुलिस व प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की।
जगह-जगह पुलिस पिकेट और पेट्रोलिंग टीम तैनात रही ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
⭐ राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर
बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त ने बंगाल के राजनीतिक माहौल में भी हलचल मचा दी है।
कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आसनसोल में ऐसा जश्न 2026 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल का संकेत है।











