दुर्गापुर नगर निगम चुनाव की माँग पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

single balaji

दुर्गापुर। पश्चिम बर्दवान ज़िला युवा कांग्रेस ने दुर्गापुर नगर निगम चुनाव जल्द कराने की माँग को लेकर सोमवार को महकमा शासक दफ़्तर (एसडीओ ऑफिस) के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने दुर्गापुर के उपजिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पिछले तीन साल से नगर निगम चुनाव नहीं हो रहा है और प्रशासनिक बोर्ड के जरिए इसे चलाया जा रहा है। इस वजह से सड़क, सफाई, जलापूर्ति और वार्ड स्तर की सभी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष रवि यादव और प्रदेश सचिव अनुपम साईं के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तरुण राय, सचिव प्रसेनजीत पैचुंडी, पार्षद एस.एम. मुस्तफा, और कई अन्य नेता भी शामिल हुए।

नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी चुनाव की तारीख़ घोषित नहीं की गई तो युवा, छात्र और महिलाएँ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे और पूजा समाप्त होने के बाद नगर निगम को ताला जड़ने की चेतावनी दी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तरुण राय ने बताया कि 2017 के बाद से दुर्गापुर नगर निगम का चुनाव नहीं हुआ है और प्रशासनिक बोर्ड के तहत कामकाज चल रहा है। इसके कारण हर वार्ड में सड़कों की हालत खराब, बुनियादी सेवाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि “हमारा स्पष्ट संदेश है—चुनाव जल्द कराओ, ताकि जनता को समय पर सुविधाएँ मिल सकें।”

स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, यह प्रदर्शन दुर्गापुर की राजनीति में युवा कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता का संकेत है।

ghanty

Leave a comment