आसनसोल नगर निगम ने दुर्गा पूजा शरद सम्मान 2024 में रचा इतिहास

आसनसोल। रविवार को आसनसोल नगर निगम द्वारा 2024 का दुर्गा पूजा शरद सम्मान समारोह धूमधाम और भव्यता के साथ रवींद्र भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, शंखनाद और ढाक की गूंज ने माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि निगम की ओर से इस वर्ष भी प्रयास किया गया है कि अधिक से अधिक पूजा समितियों को सम्मानित किया जाए। उनका मानना है कि यह सम्मान न केवल आयोजकों को प्रोत्साहित करेगा बल्कि आने वाले वर्षों में दुर्गा पूजा को और बेहतर व सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने में मदद करेगा।

मेयर ने यह भी अपील की कि सम्मान के साथ-साथ सभी समितियां सरकार की ओर से निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि दुर्गा उत्सव न केवल भव्य बल्कि अनुशासित और सुरक्षित भी बने। उन्होंने भरोसा जताया कि पूजा समितियां सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल को सकारात्मक बनाए रखने में सहयोग करती रहेंगी।

इस मौके पर कई दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने मेयर और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए।

ghanty

Leave a comment