जापान से क्या मिला भारत को, दो दिनी दौरे पर पीएम मोदी; एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

single balaji

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं। PM मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन E10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के PM शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे। इसके बाद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा उनके सम्मान में एक लंच देंगे। लंच के बाद दोनों नेता मिलकर टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा करेंगे। इसके तुरंत बाद दोपहर करीब 12:20 बजे पीएम मोदी चीन के तियानजिन के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह शाम 4:10 बजे बिन्हाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी PM ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही।

जापान के बाद मोदी दो दिन के दौरे पर चीन जाएंगे। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।

2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी E10 बुलेट ट्रेन

WhatsApp Image 2025 08 30 at 10.12.33 AM

E10 बुलेट ट्रेन 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा होगी। जापान और भारत इस एडवांस बुलेट ट्रेन को एक साथ पटरी पर उतारने की तैयारी में हैं। भारत में इसे मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड रेड कॉरिडोर पर चलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान सरकार भारत को 2 बुलेट ट्रेन (E3 और E5) भी गिफ्ट करेगी।

16 प्रांतों के गवर्नरों से की मुलाकात

WhatsApp Image 2025 08 30 at 10.16.43 AM

मोदी ने आज सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के गवर्नरों से मुलाकात की। इसमें भारत-जापान के बीच राज्य-प्रांत साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट कर बताया कि राज्य-प्रांत साझेदारी पहल के तहत प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्टअप्स और SMEs में सहयोग पर चर्चा हुई।

भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में मदद कर रहा जापान

भारत बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में जापान, भारत की मदद कर रहा है।

WhatsApp Image 2025 08 30 at 10.16.09 AM

2017 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे और PM मोदी ने अहमदाबाद से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसकी कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है।

मुबंई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी है, जो करीब 3 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 5 से 8 घंटे लग जाते हैं।

टोक्यो के पुजारी ने मोदी को दारुमा गुड़िया गिफ्ट की

WhatsApp Image 2025 08 30 at 10.14.50 AM

PM मोदी को टोक्यो के प्रसिद्ध शोरिनजन दारुमा जी मंदिर पहुंचे। वहां के मुख्य पुजारी ने PM मोदी को खास डॉल भेंट की। दारुमा एक पारंपरिक जापानी गुड़िया है। दारुमा को भाग्यशाली ताबीज के रूप में भी जाना जाता है। मोदी के स्वागत में जापानी महिलाओं का भरतनाट्यम, गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन सुनाया।

जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5

2 12

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में मोदी और जापानी PM इशिबा की मौजूदगी में कई MoU एक्सचेंज किए गए। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच 7 बड़े समझौते हुए। जापान के रॉकेट से चंद्रयान-5 को लॉन्च किया जाएगा। भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे।

ghanty

Leave a comment