दुर्गापुर (दिलीप सिंह): इस्पात नगरी दुर्गापुर ने 20 अगस्त को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। भारत रत्न और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर राजीव गांधी स्मृति मंच की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन दुर्गापुर के एजोन स्थित अशोक एवेन्यू संडे क्लब के सामने हुआ, जहां राजीव गांधी की संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही डेंगू से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों के बीच 100 से अधिक मच्छरदानियों का वितरण भी किया गया।
🔥 मशाल दौड़ और भव्य समारोह
सुबह 8:00 बजे अरबिंदो एवेन्यू से सद्भावना मशाल दौड़ निकाली गई। ध्वजारोहण, उद्घाटन गीत और प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरुण रॉय ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी शुकदेव विश्वास को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर चक्रवर्ती को मरणोपरांत ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया, जिसे उनके पुत्र ने ग्रहण किया।
🎤 नेताओं की उपस्थिति और संदेश
इस अवसर पर कई गणमान्य नेता उपस्थित थे जिनमें कांग्रेस नेता सुदेव रॉय, इंटक उपाध्यक्ष राणा सरकार, संयुक्त सचिव रजत दीक्षित, तुषार घोष, पूर्णेंदु पांडा, सुरजीत भट्टाचार्य, अमल हलधर, असीम साहा और युवा नेता संजय मित्रा शामिल थे।
तरुण रॉय ने कहा—
“आज पूरी दुनिया सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों के जरिए राजीव गांधी जी को याद कर रही है। यह प्रतिमा केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। हमें यह वचन देना होगा कि एक व्यक्ति केवल एक वोट दे, यही लोकतंत्र की असली ताकत है।”
🌍 सोशल मीडिया पर छाया कार्यक्रम
राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्थानीय युवाओं ने मशाल दौड़ और प्रतिमा अनावरण को “ऐतिहासिक क्षण” बताया।