दुर्गापुर/रिपोर्ट: दिलीप सिंह।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरुण रॉय ने पूरा दिन राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के रंग में बिताया। सुबह 8 बजे उन्होंने गोपाल मठ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वे वार्ड नंबर 34 के विभिन्न क्लबों और संगठनों में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
तरुण रॉय ने अपने प्रिय क्लब टैगोर एवेन्यू बॉयज़ क्लब में ध्वजारोहण कर विशेष सम्मान प्राप्त किया। दयामय बाद्यकर सेना के साथ उन्होंने भारतीय तिरंगे और उत्तरीय का गरिमामय सम्मान किया। देशभक्ति का यह कारवां यहीं नहीं थमा—वे झुग्गी-झोपड़ी इलाकों और विकेल यूनियन पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ तिरंगा फहराया और लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
छोटे क्लबों में ध्वजारोहण के साथ उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच केक और चॉकलेट बांटे, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर तरुण रॉय ने कहा—
“आज भारत को यह संकल्प लेना होगा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान सुरक्षित रखा जाए। देश का सबसे बड़ा अधिकार—वोट का अधिकार—आज खतरे में है। लोगों को इससे वंचित किया जा रहा है। हमें यहां खड़े होकर एक व्यक्ति-एक वोट का संकल्प लेना होगा, तभी उपद्रवी ताकतें पीछे हटेंगी।”
दुर्गापुर में तरुण रॉय का यह जनसेवा और राष्ट्रभक्ति का मिश्रित संदेश न सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का जश्न बना, बल्कि लोगों के दिलों में एक नई उम्मीद भी जगा गया।