बराकर में मारवाड़ी मंच का रक्तदान शिविर, 40 ने लहराया मानवता का परचम

single balaji

समाजसेवा में फिर दिखा मारवाड़ी समाज का अनुकरणीय योगदान

बराकर (संजीव कुमार यादव):
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बराकर शाखा ने गुरुवार को कल्याणीश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल और बराकर गोशाला कमेटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस रक्तदान शिविर में करीब 40 रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि यह मारवाड़ी युवा मंच का दूसरा वर्ष है जब संस्था ने रक्तदान जैसे पुण्य कार्य का आयोजन किया है।

💬 “जरूरतमंद से मिलिए, तब समझ आएगा रक्त का मोल”: अनूप अग्रवाल

संस्था के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा, “कोई भी सामाजिक संस्था लोगों के सहयोग से चलती है। जब किसी जरूरतमंद को रक्त नहीं मिलता, तो वह किन हालातों से गुजरता है, यह शब्दों में नहीं कहा जा सकता। एक बार उस पीड़ित से मिलकर देखिए, तभी समझ में आएगा कि रक्तदान क्यों जरूरी है।”

🎗️ प्रमाणपत्र देकर किया गया रक्तदाताओं का सम्मान

चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और मंच की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहा है।”

👥 कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, मिठू, सुलतानिया, मिठू माधोगोडिया सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच की टीम में सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अनिमेष लोसालका, पीयूष केडिया, मनोज अग्रवाल, चंदन गोयल, संजय ब्रिजवासी और कई अन्य सक्रिय सदस्य शामिल रहे।

ghanty

Leave a comment