बराकर में मोहर्रम अखाड़ा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा को लेकर लिया गया अहम फैसला

single balaji

रिपोर्ट: संजीव कुमार यादव, बराकर
आसनसोल | मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत अखाड़ा जुलूस को लेकर मंगलवार रात बराकर फाड़ी परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बराकर फाड़ी प्रभारी सुकांत दास ने की, जबकि बैठक का संचालन आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जै हुसैन के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में कुल्टी थाना, बराकर आरपीएफ, चिरकुंडा थाना, चारों अखाड़ा कमेटियों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

🔴 बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश:

👉 कुल्टी थाना प्रभारी कृष्लेंदु दत्ता ने कहा कि अखाड़ा के दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक नारा न लगाया जाए।
👉 हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, विशेषकर बच्चों को किसी भी प्रकार का हथियार देने से मना किया गया।
👉 चिन्हित मार्ग से ही अखाड़ा निकाला जाएगा।
👉 ताजिया की ऊंचाई-चौड़ाई ऐसी हो कि रास्ता अवरुद्ध न हो।
👉 बच्चों की जेब में मोबाइल नंबर लिखा कागज़ डाला जाए, ताकि गुम होने की स्थिति में उन्हें खोजा जा सके।
👉 डीजे पर सख्त प्रतिबंध है।
👉 किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

पुलिस प्रशासन ने अखाड़ा के दौरान मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

📜 इतिहास और परंपरा:

बराकर से निकलने वाला मोहर्रम का अखाड़ा बैगुनिया बाजार, चिरकुंडा पुल होते हुए कर्बला मैदान तक जाता है। यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें चिरकुंडा पुलिस की भूमिका अहम रही है।

👥 उपस्थित प्रमुख लोग:

  • बराकर ट्रैफिक प्रभारी संजीव सरकार
  • चिरकुंडा थाना एसआई लालजीत उरांव
  • आरपीएफ एएसआई शिवनाथ मुर्मू
  • पार्षद टुम्पा चौधरी, अशोक पासवान
  • चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, सचिव कृष्णा दुदानी
  • टीएमसी नेता रॉबिन लायक, पप्पू सिंह, रामेश्वर भगत
  • अखाड़ा कमेटियों से: खलील खान, मुसेन खान, भोला खान, मुजाहिद अंसारी, सदाम हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ghanty

Leave a comment