डॉक्टर्स डे पर आसनसोल के हीरो डॉक्टर्स को CITY TODAY NEWS ने दिया दिल से सलाम

single balaji

आसनसोल: राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस को पूरे देश की तरह आसनसोल में भी गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर आसनसोल की प्रमुख डिजिटल मीडिया संस्था CITY TODAY NEWS की ओर से शहर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के डॉक्टरों को एक विशेष समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आसनसोल जिला अस्पताल, विभिन्न नर्सिंग होम्स और क्लीनिकों के समर्पित चिकित्सकों को CITY TODAY NEWS की ओर से मेमेंटो, उत्तरिय और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

ezgif 586b75c45bb0cb

👉 कार्यक्रम में उपस्थित रहे:

CITY TODAY NEWS के मुख्य संपादक सतिश चंद्र, निदेशक विकास चंद्र, सलाहकार नरेंद्र यादव, सौम्य कुमार साधु, सौरव शर्मा, और सुनील जयसवाल

🔶 सम्मानित चिकित्सकों में प्रमुख थे:

  • डॉ. किंशुक कर्मकार
  • डॉ. कल्याण मंडल
  • डॉ. अनुराग गुप्ता
  • डॉ. विद्या भूषण गुप्ता

इसके अलावा, कई अन्य अनुभवी और समर्पित चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्षों से हजारों मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें ठीक किया है।

2

समारोह में उपस्थित डॉक्टरों ने CITY TODAY NEWS की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा, “समाज की ओर से डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का यह प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक है।

📢 CITY TODAY NEWS ने कहा:

“हम समाज के हर स्तर पर रचनात्मक और मानवीय पहलों के साथ खड़े रहना चाहते हैं। डॉक्टर हमारे समाज के निःशब्द योद्धा हैं, और यह एक छोटा सा प्रयास उनकी सेवा को सलाम करने के लिए है।”

ghanty

Leave a comment