आसनसोल ||
आसनसोल के सेनरेले ब्रिज पर एक के बाद एक हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। यह पुल भगत सिंह मोड़ से जुबली मोड़ तक जाने वाले व्यस्त मार्ग पर स्थित है, जहां कोयला रैक की आवाजाही के चलते भारी वाहन दिन-रात दौड़ रहे हैं। मंगलवार को फिर एक हादसे ने इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ा दी।
🚛 भारी वाहनों की मनमानी बनी हादसों की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयले से लदे ट्रक और डंपर स्कूल और ऑफिस समय में भी बिना रोकटोक के चलते रहते हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में रहते हैं।
🗣️ कांग्रेस नेता का प्रशासन पर हमला
कांग्रेस नेता प्रसनजीत पोईटुंडी ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा:
“हमने पुलिस कमिश्नर से बात कर पहले ही तय करवा लिया था कि भारी वाहन दोपहर 12 से 1 बजे और 3 से 4 बजे के बीच ही चलेंगे, लेकिन आज भी नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।”
उन्होंने कहा कि अगर समयबद्ध यातायात व्यवस्था नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।
🙏 स्थानीय लोगों की अपील
स्थानीय निवासियों और कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से कोल रैक से निकलने वाले भारी वाहनों के संचालन समय को सख्ती से लागू कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं बदली, तो बड़ा आंदोलन होगा।










