कस्बा गैंगरेप केस: महिला भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर टायर जलाए, ममता सरकार पर बरसे सवाल

single balaji

आसनसोल/कोलकाता | संवाददाता

कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की विभत्स घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया है। रविवार को महिला भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

सड़क पर टायर जलाकर महिला कार्यकर्ताओं ने जताया गुस्सा
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और “बलात्कारी को फांसी दो”, “बेटियों की सुरक्षा हो – ममता सरकार जवाब दो” जैसे नारे लगाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साध

🔥 “अगर सरकार चुप रही, तो सड़कों पर क्रांति होगी”

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी,

“अगर सरकार ने दोषियों को बचाने की कोशिश की, या कार्रवाई में देरी की गई, तो महिला मोर्चा पूरे बंगाल में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा। हमारी बेटियों की अस्मिता पर हमला अब बर्दाश्त नहीं होगा।”

🧕 महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सरकार न तो अपराध रोक पा रही है और न ही दोषियों को सज़ा दिला पा रही है।

📸 सोशल मीडिया पर वायरल दृश्य:

  • सड़क पर धधकते टायर, हाथों में बैनर लिए महिलाएं – वीडियो वायरल
  • “न्याय दो नहीं तो आंदोलन झेलो!” – बैनर और पोस्टर पर तीखे संदेश
  • नाबालिग बेटी के लिए न्याय मांगती एक माँ की भावुक अपील
ghanty

Leave a comment