गौरांग मंदिर में भगवान बलराम, सुभद्रा और जगन्नाथ की निकली दिव्य रथयात्रा, विधायक अजय पोद्दार सहित सैकड़ों श्रद्धालु रहे शामिल

single balaji

बराकर, 27 जून:
बराकर के बेगुनिया स्थित श्री श्री सीताराम बाबा प्रतिष्ठित गौरांग मंदिर में आज भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में क्षेत्र का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया, जब गाजे-बाजे, शंखनाद और पुष्पवर्षा के साथ भगवान बलभद्र (बलराम), बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा नगर में निकाली गई।

🎉 मंदिर प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब:

पूजन के बाद मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा में श्रद्धालुओं ने फूलों से रास्ता सजाया, रथ तक ले जाकर तीनों भगवान को विधिपूर्वक विराजित किया। महिलाओं ने शंख बजाकर, पुरुषों ने जयघोष कर रथ को खींचते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर बराकर के लोकप्रिय विधायक डॉ. अजय पोद्दार, बराकर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दूधानी, राणा मुखर्जी, सुजीत लायक, अरुण कंधारी, पार्षद योगा मंडल, राजा चौधरी, रामेश्वर भगत सहित झारखंड से आए बिनोद अग्रवाला, लक्ष्मी साव, महेश जलान जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🌸 मुख्य पुजारी ने बताया:

मंदिर के बाबा हरे कृष्णा ने बताया कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है। रथयात्रा के दिन भगवान बलराम, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर जाते हैं और 7 दिन बाद पुनः लौटते हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से रथ खींचने पहुंचे।

🎁 अतिथियों का सम्मान:

बाबा हरेकृष्णा ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया और सभी का स्वागत किया।

ghanty

Leave a comment