दुर्गापुर, 22 जून।
शनिवार सुबह दुर्गापुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (SBSTC) की एक बस अनियंत्रित होकर महकमा शासक कार्यालय (एसडीओ ऑफिस) के सामने बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और यातायात जाम की स्थिति बन गई।
🚌 गार्डरेल बना हादसे की वजह!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसडीओ कार्यालय के सामने लगे कई गार्डरेल को पार करने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आईं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक भीषण दुर्घटना टल गई।
🚨 प्रशासन की तत्परता से बची जान
जैसे ही घटना की सूचना मिली, स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया, और कुछ घंटों बाद यातायात सामान्य हुआ।
📢 स्थानीयों की नाराजगी और मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि —
“ऐसे गार्डरेल जो हादसे का कारण बनते हैं, उनकी तुरंत समीक्षा और सुधार किया जाए।”
👮 बस चालक ने क्या कहा?
बस चालक ने बताया:
“गार्डरेल बहुत नजदीकी पर लगे हैं, मोड़ पर वाहन मोड़ना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण बस फिसलकर डिवाइडर पर चढ़ गई।”










