पश्चिम बर्दवान में वोटर लिस्ट पर सर्वदलीय बैठक, जल्द जाएगा दिल्ली प्रस्ताव

single balaji

आसनसोल, पश्चिम बर्दवान:
आगामी चुनावों को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में सोमवार को पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय, आसनसोल में एक अहम सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था – वोटर लिस्ट संशोधन और बूथ पुनर्गठन को लेकर सभी दलों की राय लेकर दिल्ली को अंतिम प्रस्ताव भेजना।

इस बैठक में कांग्रेस, भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, वाम मोर्चा समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी जानकारी दी गई।

🎙️ कांग्रेस नेता देवेश चक्रवर्ती ने दी जानकारी

बैठक के बाद कांग्रेस नेता देवेश चक्रवर्ती ने कहा:

“यह बैठक अभी प्रारंभिक चरण में है। इसमें यह तय किया गया कि एक बूथ में अधिकतम कितने मतदाता रखे जा सकते हैं, किन बूथों में भौगोलिक या जनसंख्या के आधार पर सुधार की जरूरत है, और वोटर लिस्ट संशोधन के लिए प्रारूप कैसा होगा।”

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की राय और आपत्तियों को शामिल करते हुए एक संतुलित प्रस्ताव 26 जून तक दिल्ली भेजा जाएगा।

📋 प्रशासन ने दिया स्पष्ट संदेश – पारदर्शिता सर्वोपरि

पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बूथ के पुनर्गठन और मतदाता सूची संशोधन की यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और सभी दलों की सहमति से की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत या भ्रम की स्थिति ना हो।

ghanty

Leave a comment