‘टीएमसी ऑफिस चला रही है प्रशासन?’ रानीगंज में उग्र हुआ विपक्ष

single balaji

रानीगंज (आसनसोल):
सीटू सहित तमाम वामपंथी संगठनों ने सोमवार को रानीगंज बीডीओ कार्यालय का घेराव कर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वामपंथी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन तृणमूल नेताओं की तरह काम कर रहा है, जिससे आम जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

पूर्व विधायक रुनु दत्ता, सुप्रियो राय, दिव्येंदु मुखर्जी, नारायण बावरी, और पूर्ण दास बनर्जी की अगुवाई में वामपंथी कार्यकर्ता बीडीओ कार्यालय पहुंचे और राशन, मनरेगा, आंगनबाड़ी, और पुल निर्माण जैसी ज्वलंत समस्याओं पर सवाल उठाए।

‘अगर टीएमसी ऑफिस से चलाना है प्रशासन, तो कुर्सी छोड़ दें’: वामपंथियों का हमला

पूर्ण दास बनर्जी ने कहा,

“राशन लेने के लिए मजदूरों से फिंगरप्रिंट मांगे जाते हैं, जबकि दिनभर मेहनत करने से उनके हाथों की लकीरें ही मिट जाती हैं। इसका फायदा उठाकर टीएमसी नेता गरीबों का राशन खा रहे हैं।”

उन्होंने चेतावनी दी कि

“अगर 3 दिनों के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो होगा ज़बरदस्त आंदोलन!”

BDO ने मांगा 3 दिन का वक्त, कहा- कुछ मांगें मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर

रानीगंज के बीडीओ ने बताया कि ज्ञापन में कई मांगें ऐसी हैं जो सीधे जिला प्रशासन या राज्य सरकार से संबंधित हैं, जैसे कि:

  • मनरेगा कार्य का बंद होना
  • बांग्लार बाड़ी में आवास आवंटन प्रक्रिया
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों की नियुक्ति
  • हाड़ाभांगा ब्रिज निर्माण में बजट की बाधा (ECL और जिला परिषद के बीच चर्चा जारी)

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो मांगे उनके अधिकार क्षेत्र में आती हैं, उस पर त्वरित कार्रवाई होगी, और बाकी को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

ghanty

Leave a comment