निघा गुरुद्वारे में श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस भावुक कर गया

single balaji

निघा, पश्चिम बंगाल:
श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर निघा गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी की ओर से शनिवार को एक भव्य गुरमत दीवान, लंगर, छबील (ठंडे जल सेवा) और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन निघा स्टाफ क्लब में किया गया। इस पवित्र आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने कीर्तन, सेवा और संगत में भाग लेकर गुरबाणी से आत्मिक शांति प्राप्त की।

पंजाब से पहुँचे प्रसिद्ध प्रचारक और रागी जत्थे

दीवान पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में विशेष रागी जत्थों और प्रचारकों ने हाजिरी लगाई। भाई सुच्चा सिंह आरनो (पंजाब) ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का ऐतिहासिक विवरण साझा करते हुए कहा, “गुरु जी को मुगल सत्ता द्वारा गर्म तवी पर बैठाकर शहीद किया गया क्योंकि उन्होंने अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रचना द्वारा सत्य का प्रकाश फैलाया।”

भाई सुच्चा सिंह ने यह भी याद दिलाया कि 1 जून को ही ऑपरेशन ब्लू स्टार की शुरुआत हुई थी और 1984 में हुए सिख कत्लेआम में हजारों निर्दोष सिखों की जान गई। उन्होंने कहा, “सिखों को आज तक न्याय नहीं मिला और न ही कोई गारंटी है कि भविष्य में मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना

भाई सुच्चा सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने किसान आंदोलन और सिख समाज के समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि निघा गुरुद्वारे में लंगर शेड निर्माण की मांग को अब लिखित स्वीकृति प्रक्रिया में भेजा गया है, और 2026 से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

कीर्तन, लंगर और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा से गूंजा गुरुद्वारा परिसर

अमृतसर से आए भाई इंदरजीत सिंह सड़क के मधुर कीर्तन ने संगत को रूहानी आनंद से भर दिया। लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र परीक्षण आदि की सुविधा दी गई। ठंडे जल की छबील और विशाल लंगर सेवा में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से भाग लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक राजा सिंह ने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी हम श्रद्धा, सेवा और संगत के साथ शहीदी दिवस मना रहे हैं।” सभी सेवा संगठनों, जत्थेबंदियों और जनप्रतिनिधियों को मंच से सम्मानित किया गया।

ghanty

Leave a comment