चित्तरंजन (पश्चिम बर्धमान):
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए सिविल डिफेंस विभाग ने देशबंधु विद्यालय (बालक विभाग) में छात्रों को युद्धकालीन सुरक्षा उपायों की विशेष ट्रेनिंग दी।
कार्यशाला में छात्रों को बताया गया कि अगर सायरन बजे तो तुरंत क्या करना चाहिए, और जमीन पर या इमारतों में कैसे सुरक्षित रहना है। इस मौके पर डिबी वॉयस, डिबी गर्ल्स और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भी मॉक ड्रिल करवाई गई।
👨🏫 प्रशिक्षण में सिखाया गया:
- सायरन बजने पर सभी लाइट्स बंद कर दें
- बड़े बिल्डिंग के बेसमेंट में जाकर छिपें
- स्कूल में हों तो डेस्क के नीचे बैठें
- बाहर हों तो तुरंत नजदीकी इमारत के नीचे शेल्टर लें
सिविल डिफेंस अधिकारियों ने प्रैक्टिकल डेमो के ज़रिए इन सभी उपायों को सिखाया।
📢 सायरन के कोड्स भी बताए गए:
- लंबा सायरन – तत्काल शरण लेने का संकेत
- तीन छोटे सायरन – चेतावनी
- सायरन बंद – खतरा टलने का संकेत
🎤 देशबंधु स्कूल के प्रधानाचार्य बैद्यनाथ ओरांग बोले:
“देश में इस समय युद्ध जैसी स्थिति है। ऐसे समय में आम नागरिकों को जागरूक करना ज़रूरी है। छात्रों के लिए ये प्रशिक्षण बेहद लाभकारी होगा।“
छात्रों ने पूरे ध्यान से प्रशिक्षण लिया और कई सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने शांतिपूर्वक जवाब दिया।













