भारतीय सेना का “ऑपरेशन सिंदूर” बना पाकिस्तान की नींव हिलाने वाला कदम।
खुफिया जानकारी के अनुसार, इस एयर स्ट्राइक में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए हैं। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अजहर का भाई और कुख्यात आतंकवादी रऊफ असगर गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका बेटा हुज़ैफ़ा भी मारा गया। इतना ही नहीं, रऊफ असगर के भाई की पत्नी की भी मौत की पुष्टि हुई है।
🔥 कौन है मसूद अजहर?
- जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक
- भारत के संसद, पुलवामा, पठानकोट जैसे बड़े हमलों का मास्टरमाइंड
- 1999 में इंडियन एयरलाइंस विमान अपहरण के दौरान छोड़ा गया
- तब से पाकिस्तान की सरजमीं से भारत के खिलाफ रच रहा था साजिशें
🔥 “ऑपरेशन सिंदूर” में निशाना बने बड़े आतंकी ठिकाने:
- बहावलपुर, मुज़फ़्फराबाद, कोटली जैसे इलाकों में हुए जबरदस्त हमले
- एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल के ठिकानों को तहस-नहस किया गया
- सूत्रों के अनुसार करीब 900 आतंकियों को किया गया टारगेट
🛑 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सराहना:
- भारत ने अमेरिका, फ्रांस, इज़राइल सहित कई देशों को दी ऑपरेशन की जानकारी
- NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री से की बात
- भारत ने पेश किया सबूत: पुलवामा जैसे हमलों में पाकिस्तान का सीधा हाथ
🎙️ जनता की आवाज़:
“आखिरकार देश ने दिखा दिया कि हम सिर्फ सहते नहीं, जवाब देना भी जानते हैं।”













