रात दिन एक कर रही है पुलिस निगरानी, BSF की भूमिका पर फिर उठे सवाल
📍 नदिया, पश्चिम बंगाल:
जिले में अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक बार फिर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 4 बांग्लादेशी घुसपैठिए और एक भारतीय दलाल को नदिया के धांतला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन रविवार को एक विशेष पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
🔎 क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये बांग्लादेशी नागरिक एक भारतीय दलाल रिंग के ज़रिए अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे थे और फिर देश के पश्चिमी हिस्सों में जाने की योजना बना रहे थे।
इस नेटवर्क में शामिल भारतीय दलाल, जिनका नाम रुबेल मंडल है, वह पैसों के बदले बांग्लादेशियों को भारत में घुसाने और नकली दस्तावेज़ दिलाने में मदद करता था।
🧾 गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक:
- दुलाल शिकार
- तपस सरकार
- जॉय दास
- मुन्नी हावलदार
इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें रानाघाट की विशेष न्यायिक अदालत में रविवार को पेश किया गया।
🧨 अब तक 300 से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार!
इसी तरह के अभियान में अब तक जिले में 300 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े जा चुके हैं। लेकिन लगातार हो रही घुसपैठ ने बीएसएफ की निगरानी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
🕵️♂️ पुलिस की लगातार सक्रियता:
पुलिस ने जानकारी दी है कि ये घुसपैठिए भारतीय दलालों की मदद से भारतीय पहचान पत्र और आधार कार्ड तक हासिल कर लेते हैं और फिर देश के विभिन्न हिस्सों में नौकरी या काम के सिलसिले में भेजे जाते हैं।
रानाघाट जिला पुलिस द्वारा दफे-दफे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस खतरे को जड़ से खत्म किया जा सके।













