जमुरिया/आसनसोल ; आभूषण उद्योग में एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया, जब जमुरिया बाजार की नामचीन दुकान ‘गौरव ज्वेलर्स’ ने अपने 100 वर्ष पूरे होने का शानदार जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रदीप कुमार केशरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,
“यह सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि हमारी छह पीढ़ियों की मेहनत, लगन और भरोसे का प्रतीक है।”
💎 100 साल के गौरव पर ग्राहकों को खास तोहफा — सिर्फ ₹100/ग्राम मेकिंग चार्ज!

शताब्दी समारोह के खास मौके पर ‘गौरव ज्वेलर्स’ ने सभी ग्राहकों को ₹100 प्रति ग्राम मेकिंग चार्ज में डिस्काउंट देने की घोषणा की है। साथ ही सभी आभूषण हॉलमार्क प्रमाणित होंगे, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता की पूर्ण गारंटी मिलेगी।
🏛️ छठी पीढ़ी चला रही है कारोबार, परंपरा और आधुनिकता का संगम

प्रदीप केशरी ने बताया कि यह व्यवसाय उनके पूर्वजों द्वारा शुरू किया गया था और आज छठी पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है।
“हमने भरोसे की बुनियाद पर यह नाम कमाया है और आने वाले वर्षों में भी ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
📍 तीन जगह फैला है गौरव ज्वेलर्स का नेटवर्क
गौरव ज्वेलर्स की केवल जमुरिया में ही नहीं, आसनसोल में भी तीन प्रमुख स्थानों पर शाखाएँ हैं, जो क्षेत्र में इसकी लोकप्रियता और भरोसे का प्रमाण हैं।













