आसनसोल में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ AIMIM की महा रैली, दानिश अजीज ने दी केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी!

single balaji

आसनसोल, पश्चिम बर्धमान: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को आसनसोल में AIMIM पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली कुरैशी मोहल्ला ब्रिज, रेलपार से शुरू होकर एसडीओ ऑफिस, आसनसोल कोर्ट तक पहुंची, जहां एक ज्ञापन सौंपा गया।

“हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे, किसी भी कीमत पर वक्फ संपत्तियों से समझौता नहीं होगा!” – दानिश अजीज

रैली को संबोधित करते हुए AIMIM नेता दानिश अजीज ने कहा,
👉 “मोदी सरकार मुस्लिम समाज की धार्मिक संपत्तियों को खत्म करना चाहती है। यह बिल वक्फ बोर्ड को कमजोर करने और हमारी संपत्तियों पर कब्जा करने की साजिश है। हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे!”

👉 “अगर केंद्र सरकार ने जल्द ही यह बिल वापस नहीं लिया, तो कोलकाता से लेकर आसनसोल तक इतना बड़ा आंदोलन खड़ा होगा कि सरकार को झुकना ही पड़ेगा!”

आसनसोल में दिखा AIMIM का दम, वक्फ संपत्तियों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज

दानिश अजीज ने साफ शब्दों में कहा कि AIMIM इस बिल के खिलाफ देशभर में आंदोलन तेज करेगी।
“यह लड़ाई सिर्फ आसनसोल की नहीं, पूरे देश के मुस्लिम समाज की है। हम कानूनी और संवैधानिक तरीके से अपनी हक की लड़ाई जारी रखेंगे।”

महकमा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी जारी

रैली के अंत में प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ ऑफिस, आसनसोल कोर्ट में ज्ञापन सौंपकर मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत वक्फ संशोधन बिल को वापस ले। दानिश अजीज ने कहा कि अगर सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया, तो AIMIM पूरे पश्चिम बंगाल में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

ghanty

Leave a comment