रेल पार इलाकों की बदहाली पर भड़की CPI, बोरो 3 कार्यालय में किया जोरदार प्रदर्शन

single balaji

आसनसोल : रेल पार के इलाकों की उपेक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने आज आसनसोल नगर निगम के बोरो नंबर 3 कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गुस्से में नारेबाजी करते हुए कहा कि इलाके में पानी, सड़क, और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।

प्रदर्शन के दौरान सीपीआई प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

cpi protests at boro 3 office asansol

“रेलगाड़ी तो चलती है, लेकिन ज़िंदगी रुकी हुई है!”

सीपीआई नेताओं ने कहा कि रेल पार इलाकों को “उपेक्षित ज़ोन” बना दिया गया है। वहाँ की जनता आज भी पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय कर रही है, टूटी सड़कों पर गिरकर घायल हो रही है और सीवरेज की बदहाल व्यवस्था से परेशान है।

बोरो चेयरमैन ने दिया आश्वासन

इस मौके पर बोरो 3 के अध्यक्ष उत्कल सी ने प्रदर्शनकारियों को तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पार्षदों और संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाया जाएगा।

ghanty

Leave a comment