जामुड़िया में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, बाजार में अफरा-तफरी!

single balaji

जामुड़िया : शुक्रवार की सुबह जामुड़िया बाज़ार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बहुमंजिला कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा इलाका धुएं से ढक गया। लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

धुएं से ढके रास्ते, प्रशासन ने किया एरिया सील

यह दुकान बाजार की मुख्य सड़क पर स्थित थी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन ने एहतियातन बाजार के उस हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया है। आसपास की कई दुकानों को भी खाली कराया गया है ताकि आग न फैले।

दमकल की कई गाड़ियां तैनात, घंटों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 से ज्यादा गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन धुएं और संकरी गली के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले दुकान से धुआं उठता देखा गया, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए आसपास के बोरिंग से पानी लिया जा रहा है, और स्थानीय लोग भी बाल्टियों से मदद कर रहे हैं।

नुकसान का आकलन जारी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ghanty

Leave a comment