रानीगंज के वार्ड नंबर 58 में आयोजित डीपीएल प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में श्रेयांश एकादश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ब्लू बर्ड एकादश को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। यह लीग नोनिया रियल टेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित की गई थी, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
🔥 ब्लू बर्ड का संघर्ष, लेकिन श्रेयांश ने मारी बाजी!
फाइनल मुकाबले में ब्लू बर्ड एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। श्रेयांश एकादश ने 7 ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
🌟 राणा दास बने ‘मैन ऑफ द मैच’, जिन्होंने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन ठोक दिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
🏏 पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित हुए कई गणमान्य लोग
फाइनल मुकाबले के बाद एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोदपुर एरिया के मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय, कोलयरी अभिकर्ता आर. एन. तिवारी, नोनिया रियल टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर राहुल नोनिया, वार्ड के पार्षद संजय नोनिया, पीट के प्रबंधक रामु प्रसाद, इंकलाइन के प्रबंधक गौरव शर्मा, जीसीसी सदस्य विनोद सिंह, भीम प्रसाद नोनिया, प्रहलाद राम, अमरनाथ शर्मा, एटक के संयुक्त महासचिव अनिल सिंह, महिला नेत्री अनीता सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अभिजीत गंगोपाध्याय को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें स्मारक चिन्ह भी भेंट किया गया।
💬 “मोबाइल छोड़ो, मैदान में आओ” – मुख्य महाप्रबंधक का युवाओं को संदेश
मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा,
🗣️ “इतनी भीषण गर्मी में भी युवाओं ने शानदार जोश के साथ क्रिकेट खेला, यह काबिले तारीफ है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि युवा मोबाइल छोड़कर मैदान में आएं और शरीर व दिमाग दोनों को स्वस्थ रख सकें।”
🏆 क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर, BPL बना खेल का महाकुंभ!
इस आयोजन ने पूरे इलाके में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस रोमांचक टूर्नामेंट की तारीफ करते हुए इसे हर साल आयोजित करने की मांग की।










