ईद मंच से हिंदू धर्म का अपमान? ममता बनर्जी के बयान पर BJP का हमला!

single balaji

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘गंदा धर्म’ बयान पर विवाद तेज हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने ईद के मंच से हिंदू धर्म का अपमान किया है

🔥 ममता बोलीं – “मैं इस गंदा धर्म को समर्थन नहीं करती!”

रविवार को कोलकाता के रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज़ के दौरान ममता बनर्जी ने कहा,
“मैं उस गंदा धर्म का समर्थन नहीं करती, जो इस जुमला पार्टी ने बनाया है।”
BJP ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया और सवाल उठाया कि “आखिर ममता किस धर्म को गंदा धर्म कह रही थीं?”

⚡ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूछा – “गंदा धर्म से क्या मतलब?”

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा –
“ममता बनर्जी को साफ करना चाहिए कि गंदा धर्म से उनका क्या मतलब है?”
“क्या वो सनातन हिंदू धर्म को गंदा धर्म बता रही थीं?”
“क्या ईद का मंच धार्मिक था या राजनीतिक?”

🔥 “ममता बनर्जी धर्म को हथियार बना रही हैं!” – BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा –
“क्या सनातन धर्म ममता बनर्जी के लिए गंदा धर्म है?”
“उन्होंने पहले कुंभ मेले को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा था, अब नया विवाद!”
“हिंदू त्योहारों और परंपराओं का अपमान करना TMC की नीति बन चुकी है!”

🔥 रामनवमी से पहले बंगाल में बढ़ रहा सांप्रदायिक तनाव!

यह विवाद ऐसे समय पर उठा है जब BJP ने 6 अप्रैल को भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है
मालदा और मुर्शिदाबाद में पहले ही हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

📢 ममता बोलीं – “BJP और लेफ्ट मिलकर दंगे भड़काना चाहते हैं!”

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा – “राम और बाम (BJP और लेफ्ट) मिलकर बंगाल में दंगे करवाने की साजिश कर रहे हैं। मुस्लिम भाइयों को इनके जाल में नहीं फंसना चाहिए!”

🔴 BJP का सवाल – “ईद मंच धार्मिक था या राजनीतिक?”

BJP ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि “ईद का मंच धार्मिक आयोजन था या TMC की राजनीतिक रैली?”

ghanty

Leave a comment