आसनसोल, बर्नपुर: इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल द्वारा शुक्रवार को इस्पात नगरी बर्नपुर के पुराना हाट इलाके में विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई और साथ ही जरूरतमंदों को भोजन भी करवाया गया।
🔹 रसूखदार लोग चाहते हैं कि गरीब अपने अधिकारों को न जानें!
इस मौके पर संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा कि इक्कीसवीं सदी में भी लाखों लोग अपने अधिकारों से अनजान हैं। यही वजह है कि समाज के कुछ प्रभावशाली लोग आम जनता को शोषित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सके।

🔸 “सबसे बड़ा धर्म मानवता है”
श्री सिन्हा ने बताया कि हर इंसान को सूचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, और भोजन का अधिकार है। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा मजहब मानवता है, और हम सभी को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।”
🔹 जागरूकता के साथ सेवा का अनूठा उदाहरण!

इस कैंप में संस्था की जिला कार्यकारी अध्यक्ष विमेंस विंग दीपांजना दे कुंडू, तनुमय कुंडू, सिटी अध्यक्ष यूथ विंग शुभम शर्मा, सिटी उपाध्यक्ष संजीव कर्ण, चंदन कुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। लगभग 100 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।
🕊️ समाजसेवी तपन कुंडू को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत में इलाके के समाजसेवी तपन कुंडू को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका समाज सेवा में बड़ा योगदान था।













