कुल्टी में मोदी बरनवाल संघ का भव्य होली मिलन, समाजसेवा की नई मिसाल!

single balaji

कुल्टी: मंगलवार की रात कुल्टी क्लब सभा में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ की कुल्टी इकाई ने सातवें होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। इस आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे, महासचिव रिंकू चौबे और राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सीताराम मोदी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महाराजा अहिवरन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

raju tirpoling

समाजसेवा के लिए बड़ा योगदान – 8 लाख की भूमि दान

इस समारोह की सबसे बड़ी घोषणा रही धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि दान। कुल्टी मोदी समाज के सचिव रवि मोदी और अध्यक्ष प्रेमलाल बरनवाल ने चार कट्ठा दो शतक सात डिसिमिल भूमि (जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है) समाज को दान दी। इस भूमि पर धर्मशाला के निर्माण के लिए समाज के सदस्यों ने तीन लाख रुपये का अनुदान भी एकत्र किया है।

अन्य योगदान:

modi samaj holi milan samaroh2
  • एक समाजसेवी ने गुप्त दान से कुआं निर्माण की सहमति दी।
  • अशोक मोदी ने 1 लाख रुपये नगद दान किए।
  • दिलीप लाल बरनवाल (11 हजार), श्यामलाल मोदी (5 हजार), सीताराम मोदी (25 हजार), बीरेंद्र मोदी और मनोज मोदी ने भी सहयोग की घोषणा की।
WhatsApp Image 2024 11 06 at 3.27.55 PM

होली मिलन में बही संस्कृति की रंगीन धारा

समारोह में झारखंड के निरसा से आए जादूगर पवन मोदी ने अपनी जादूगरी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं और छात्राओं ने सांस्कृतिक गीत-संगीत, भाषण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Commercial shops for sale

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गले मिलकर अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली, जिससे समारोह सौहार्द और प्रेम का प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ के अध्यक्ष प्रेमलाल बरनवाल, सचिव रवि मोदी, कोषाध्यक्ष रघु मोदी, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप लाल बरनवाल, नकुल मोदी, राजू मोदी, पिंटू मोदी, दीपक मोदी समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ghanty

Leave a comment