🔹 आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के हटन रोड इलाके में एक एटीएम के अंदर दबंगों ने एक आम नागरिक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
⚠️ एटीएम में पैसा निकालना पड़ा भारी, दबंगों ने की मारपीट!

👉 पीड़ित का नाम सरवन पासवान, निवासी सामन्तो पाड़ा बताया गया है।
👉 हमलावरों की पहचान मोहम्मद दानिश (बॉब) और उसके दो साथियों के रूप में हुई है।
👉 दक्षिण थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस कार्रवाई की मांग!
🚨 “लाइन तोड़ने से किया मना, तो कर दी पिटाई!”
💬 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार:

🔹 16 मार्च को सरवन पासवान एसबीआई एटीएम के बाहर कतार में खड़े थे।
🔹 मोहम्मद दानिश (बॉब) जबरन बिना लाइन में लगे एटीएम में घुस गया।

मोहम्मद दानिश (बॉब)
🔹 विरोध करने पर दबंग ने सरवन को पीटना शुरू कर दिया!
🔹 इतना ही नहीं, एटीएम गार्ड को भी धमकाया गया!
🏥 गंभीर रूप से घायल सरवन अस्पताल में भर्ती
🚑 पिटाई से गंभीर रूप से घायल सरवन पासवान को जिला अस्पताल ले जाया गया।
📢 परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की!

⚠️ पुलिस पर लापरवाही का आरोप, काफी पैरवी के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी!

🔥 क्या आसनसोल में बढ़ रही है दबंगई? प्रशासन पर सवाल!
👉 आए दिन बढ़ती ऐसी घटनाओं से आम लोग डरे हुए हैं।
👉 क्या पुलिस समय रहते एक्शन लेगी या अपराधी बेखौफ घूमते रहेंगे?
👉 क्या एटीएम में सुरक्षा की कमी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है?
📢 जनता की मांग – दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो!













