दुर्गापुर: बेंनाचटी सुकांतिकपल्ली इलाके में मंगलवार सुबह गृहिणी अर्चना हाजरा का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। महज पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधी अर्चना की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर गहरा संदेह बना हुआ है।
घटना की सूचना खुद पति आकाश हाजरा ने पुलिस को दी, जिसके बाद ए-जोन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दुर्गापुर महकुमा अस्पताल भेज दिया।

🔴 हत्या या आत्महत्या? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप!
मृतका के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया और पति के खिलाफ ए-जोन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि अर्चना पर शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था।
हालांकि, पति आकाश हाजरा ने सभी आरोपों से इनकार किया है और इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और मृतका के मायकेवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

📍 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच, पुलिस हर एंगल से करेगी पड़ताल!
सूत्रों के मुताबिक, अर्चना के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या यह सच में आत्महत्या है या फिर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया?













