• nagaland state lotteries dear

कुल्टी में भाजपा का जोश: 2026 में बंगाल में सत्ता में आने का दावा

कुल्टी से सत्येन्द्र यादव के रिपोर्ट : कुल्टी के वार्ड नंबर 17 के नया बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर एक सभा आयोजित की गई। इस सभा में भाजपा के एससी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष डॉ. सुदीप चंद्र दास ने 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बंगाल में भाजपा सरकार बनाने का बड़ा दावा

डॉ. दास ने कहा कि बंगाल में ममता सरकार ने केंद्र की विकास योजनाओं को रोककर रखा है, जिससे राज्य के गरीब और जरूरतमंद जनता को उनका हक नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और पेयजल योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को राज्य सरकार ने ठप कर दिया है। भाजपा का लक्ष्य राज्य में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर 2026 में सत्ता में आना है।

कुल्टी से लोकसभा और विधानसभा में लीड का लक्ष्य

सभा में स्थानीय पार्षद ललन मेहरा ने कहा कि कुल्टी में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल्टी से लीड की थी और इस बार विधानसभा में भी जीत हासिल करने का भरोसा है। उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान यहां प्रतिदिन जोरों पर चल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश सिन्हा, सावित्री देवी, देवकी देवी, जयंती बाउरी, शिवाजी प्रसाद, मुकेश यादव, मदन गुप्ता, पेटू दास, अचिंतो मांझी, सुमन मांझी, शंकर दास, चौधरी दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

एससी मोर्चा अध्यक्ष ने ममता सरकार पर साधा निशाना

डॉ. दास ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल है। भाजपा के नेतृत्व में ही बंगाल का विकास संभव है। उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक सदस्य बनें और आगामी चुनावों में भाजपा को समर्थन दें।

ghanty

Leave a comment