दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका, 10 की मौत, NSG-NIA की टीमें पहुंचीं

single balaji

👉 पीएम मोदी ने अमित शाह से बात की

👉 दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट

👉मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में कई गाड़ियां जलीं, ब्लास्ट की वजह साफ नहीं, 24 घायल

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि सोमवार शाम 6.52 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती में कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की और जानकारी ली।

नई दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि आज शाम लगभग 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रहे वाहन में विस्फोट हुआ, जो रेड लाइट की ओर जा रहा था। वाहन में यात्री सवार थे और इसके साथ अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। सभी एजेंसियां-दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए, एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थिति का जायजा ले रही हैं। जांच जारी है।

वहीं, दिल्ली ब्लास्ट पर CM ममता बनर्जी ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

6 4

धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) में ले जाए गए हैं। घायलों को भी यहीं भर्ती कराया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। एनआईए और एनएसजी की टीम मौके पर पहुंच रही हैं।

7 4

लाल किले के पास हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ एक लोकल धमाका नहीं लग रहा। यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। हालांकि दोनों घटनाओं को अभी आपस में जोड़ना जल्दबाजी होगी।

NOTE – यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है। जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे। बने रहिए CITY TODAY NEWS NETWORK के साथ।

ghanty

Leave a comment