• nagaland state lotteries dear

नए रिश्तों की सुगबुगाहट…! सीएम ममता से मिले टाटा प्रमुख

कोलकाता : टाटा समूह के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को राज्य सचिवालय नवान्न में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या टाटा समूह राज्य में नए निवेश की राह पर आगे बढ़ेगा?

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीरें शाम में साझा की, जिसमें टाटा समूह के प्रमुख को उत्तरीय पहनाकर मुख्यमंत्री अभिनंदन करतीं दिख रही हैं। तृणमूल ने एक्स पर लिखा- बंगाल सरकार राज्य को औद्योगिक क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बंगाल के औद्योगिक विकास और उभरते अवसरों पर रचनात्मक संवाद के लिए टाटा संस और टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन की मेजबानी की। इस बैठक में नवाचार, निवेश और समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली सार्थक सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बंगाल की प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई। पार्टी ने उम्मीद है कि यह चर्चा भविष्य के औद्योगिक निवेश में अहम भूमिका निभाएगी। चंद्रशेखरन की मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत भी मौजूद थे।
बता दें कि सिंगूर आंदोलन के करीब दो दशक बीतने के बाद हुई इस मुलाकात ने प्रदेश में नए निवेश की अटकलों को हवा दे दी है। कभी टाटा के नैनो कार परियोजना के विरोध में सिंगूर आंदोलन की अगुआ रहीं ममता बनर्जी अब अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश पर जोर दे रही हैं, ऐसे में टाटा समूह के प्रमुख का उनसे मिलने अपने आप में एक नई कहानी लिख सकता है।

ghanty

Leave a comment